ho’oponopono prayer benefits in hindi: इसे करने के फायदे और चमत्कार

Hello beautiful soul. आज की ब्लॉगपोस्ट में मैं आपको ho’oponopono prayer और ho’oponopono prayer benefits in hindi के बारे में बताऊंगी। ho’oponopono prayer एक बहुत ही जादुई प्रार्थना है। यह आपके अंदर की Negative Energy को खत्म कर देगी और फिर आप अपने जीवन में केवल सकारात्मकता आकर्षित (attract) करेंगे।ho’oponopono prayer आपके मन और शरीर दोनो को heal करती है जिससे आपको मानसिक और शारीरिक दोनो सुख प्राप्त होंगे।

ho'oponopono prayer benefits in hindi

आज हम ho’oponopono prayer के बारे में विस्तार से जानेंगे। ho’oponopono prayer benefits in hindi के बारे में भी चर्चा करेंगे और साथ ही ये भी जानेंगे कि इस तकनीक की शुरुआत कैसे हुई, ho’oponopono prayer कैसे करे, ho’oponopono prayer के पीछे का विज्ञान क्या है और अंत में ho’oponopono prayer miracles in hindi भी पढ़ेंगे। इसलिए ho’oponopono prayer benefits in hindi आर्टिकल के साथ बने रहिए।

Ho’oponopono prayer in hindi: ho’oponopono meditation in hindi

Law of attraction के अनुसार हमारी ऊर्जा के समान ही और अधिक ऊर्जा हम अपने जीवन में आकर्षित करेंगे। यदि हमारे भीतर नकारात्मकता ऊर्जा (Negative Energy) है तो law of attraction हमारे लिए काम नहीं करता। इस स्थिति में हमें affirmations या कोई भी manifestation technique करने का फायदा नहीं मिल पाता या फिर परिणाम देरी से मिलते है।

ho’oponopono prayer हमारे भीतर की negative energy को खत्म कर देती है। ho’oponopono prayer करने से हमारे अंदर का तनाव (tension), असहायता की भावना (helplessness), दुःख (sadness), पश्चाताप (regret) जैसी नकारात्मक भावनाएं (Negative Emotions) खत्म हो जाती है।

एक बार हमारे भीतर के सारे Negative Emotions खत्म हो जाते है और हम positive हो जाते है तो हम अपने आप ही अपने जीवन और अधिक सकारात्मक परिस्थितियां आकर्षित करने लगते है। फिर हम अपने जीवन में हर दिन एक नया चमत्कार देखने लगते है। हमारे रिश्ते अपने आप ही मजबूत होने लगते है, आर्थिक समृद्धि देखने को मिलती है, हमारे अंदर की bad luck की भावना खत्म हो जाती है और सबसे महत्वपूर्ण बात हमें आंतरिक शांति (inner peace) का आभास होता है।

ho’oponopono prayer kya hai (What is ho’oponopono prayer in hindi)

ho’oponopono prayer एक हवाईयन मनोचिकित्सा पद्धति है। हवाईयन परंपरा में इस prayer से मानसिक रोगों का उपचार (mental healing) किया जाता रहा है। ho’oponopono prayer से हम अपने सारे मानसिक अवरोधों (Mental Blockage) को खत्म कर सकते है। आपने सुना होगा कि

जैसी मति, वैसी गति

अर्थात् जैसा हमारा मन (मति) होगा, वैसा ही हमारा जीवन (गति) होगा। आपके Mental Blockage खत्म होने के बाद आप बहुत हल्का महसूस करने लगते है, आप सकारात्मक रहने लगते है।

आप जानते ही है कि Law of attraction के मुताबिक जो आपके भीतर है, वही बाहर दिखाई देता है। इसलिए जब आप सकारात्मक हो जाते है तो आप अपने जीवन में केवल सकारात्मकता ही आकर्षित करेंगे।

ho’oponopono prayer में 4 वाक्य होते है। ये वाक्य मूल रूप से अंग्रेजी में है लेकिन आप अपनी खुद की भाषा में इन्हे अनुवाद कर सकते है। ये वाक्य क्रमशः इस प्रकार हैं-

  1. I am sorry (मुझे खेद है)
  2. Please forgive me (कृपया मुझे माफ कर दो)
  3. Thank you (धन्यवाद)
  4. I love you (मैं आपसे प्रेम करती हूं)

ho’oponopono prayer से आप अपनी mental healing के साथ-साथ relationship, wealth, health, physically भी healing कर सकते हो। सब को heal करने की प्रक्रिया समान ही रहती है।

Ho’oponopono Meaning in Hindi

Ho’oponopono एक हवाईयन शब्द है। जिसमे Ho’o का अंग्रेजी में अर्थ है- ‘To make things right’ अर्थात् चीज़ों को सही करना। यहां things (चीज़ों) से तात्पर्य है आपकी मनःस्थिति, आर्थिक समृद्धि, स्वास्थ्य, रिश्ते, झगड़े (conflict) आदि। साथ ही यहां 2 बार pono शब्द का इस्तेमाल हुआ है जिसका अर्थ क्रमशः है- ‘for self’ (खुद के लिए) और ‘for others’ (दूसरो के लिए)

इस प्रकार Ho’oponopono prayer से आप पहले खुद को heal करते हो तब आप दूसरो को heal कर पाते हो। जब भी हम Ho’oponopono prayer करे तो ध्यान रहे कि पहले खुद को heal करे और उसके बाद किसी और वस्तु (relationship, wealth, health etc.) को heal करे।

ho’oponopono prayer statements in hindi

ho’oponopono prayer में 4 वाक्य या स्टेटमेंट्स होते है, जिनकी एनर्जी बहुत अधिक होती है। आइए इन चारों स्टेटमेंट्स को जानते है-

ho'oponopono prayer benefits in hindi, ho'oponopono prayer statements in hindi, ho'oponopono prayer kya hai

I am sorry (मुझे खेद है)

ho’oponopono prayer का पहला स्टेप है कि आप अपनी गलती को पहचाने और उसे स्वीकार करे। किसी भी गलती को आप तब तक नहीं सुधार सकते जब तक आप उसे स्वीकार नहीं करते इसलिए सबसे पहले अपनी गलती को पहचाने। गलती किसी भी प्रकार की हो सकती है जैसे आपके भीतर कोई negative emotion, बीमारी, खराब रिश्ते है तो वो भी आपकी गलती है क्योंकि यदि आप सकारात्मक होते तो ऐसी स्थिति आपके जीवन में नहीं आती।

Please forgive me (कृपया मुझे क्षमा कर दीजिए)

ho’oponopono prayer का दूसरा स्टेप है ‘अपनी गलती के लिए माफी मांगना’। माफी मांगने से आपके मन का बोझ हल्का हो जाता है। माफी मांगने से आप humble होते हैं इसलिए कभी भी माफी मांगने से पीछे नहीं हटे। आपने जिसके साथ गलत किया है, आपको उससे माफी मांगनी है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप पहले खुद को भी माफ करे। खुद को सभी प्रकार के पश्चतापों से मुक्त कर दे। इसके लिए पहले आप खुद के लिए और उसके बाद दूसरो के लिए ho’oponopono prayer कर सकते हो।

Thank you (धन्यवाद)

जब आप अपनी गलती को स्वीकार करते है और उसके लिए क्षमा मांगते है तो आपको कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते है जैसे- आंतरिक शांति या मन का बोझ हल्का होना तो आपको इन सकारात्मक परिवर्तनों के लिए यूनिवर्स को धन्यवाद कहना है।

जितना अधिक आप कृतज्ञता व्यक्त करेंगे, आप कृतज्ञ होने के लिए उतनी ही अधिक और चीजों को आकर्षित करेंगे।

जब भी आप कृतज्ञता व्यक्त करते है तो वास्तव में आप और अधिक कृतज्ञता आमंत्रित कर रहे होते है। जब आप अपने भीतर के इस सकारात्मक बदलाव के लिए कृतज्ञता व्यक्त करेंगे तो ब्रह्मांड आपमें और अधिक बदलाव लाएगा।

I love you (मैं आपसे प्रेम करती हूं)

प्रेम ईश्वर की सबसे बड़ी ताकत है। प्रेम में प्रत्येक चीज को heal करने की क्षमता होती है। जब आप किसी के लिए सच्चे दिल से प्रेम महसूस करते है तो सामने वाली आत्म इसी से ही heal होने लगती है और जो प्रेम रूपी ऊर्जा आप उसको देते है, उस आत्मा से परावर्तित होकर आपके पास वापस लौटती है जिससे आप भी heal होते है।

यदि आप खुद के लिए ho’oponopono prayer कर रहे है तो आपको खुद से i love you कहना है। जब आप खुद से प्रेम करते है तो सारी दुनिया और यहां तक कि ब्रह्मांड भी आपसे प्रेम करने लगता ही

ho’oponopono prayer history in hindi: ho’oponopono prayer origin

Dr. Hew len, ho'oponopono prayer history in hindi, ho'oponopono prayer origin in hindi, ho'oponopono prayer benefits in hindi

ho’oponopono prayer के जनक डॉक्टर ह्यू लेन (Dr. Hew Len) को माना जाता है। Dr. Hew Len हवाईयन चिकित्सा के विद्यार्थी थे। 1983 से 1987 तक Dr. Hew Len स्टेट हवाई चिकित्सालय में नौकरी पर थे, जहां आपराधिक मानसिकता वाले पागलों को रखा गया था। यहां के मरीज मानसिक रूप से बीमार होने के साथ-साथ हिंसक भी थे। ऐसा कोई दिन नही बीतता था, जिस दिन हॉस्पिटल के मरीजों और कर्मचारियों के बीच लड़ाई न हो।

आप समझ ही सकते है मेंटल हॉस्पिटल के मरीजों की लड़ाइयां किस प्रकार की होगी। तो Dr. Hew Len इसी हॉस्पिटल में नौकरी पर थे। हालांकि Dr. Hew Len मरीजों से कभी नहीं मिलते। वे केवल उनकी फाइलें चेक करते थे।

Dr. Hew Len ने उनके लिए ho’oponopono prayer की और वो भी बिना उनसे मिले। धीरे-धीरे चमत्कार होने लगा। मेंटल हॉस्पिटल की लड़ाइयां बंद होने लगी। अनेक मरीजों को स्वस्थ घोषित कर छुट्टी दे दी गई। आखिरकार 4 सालों में पूरा मेंटल हॉस्पिटल ही बंद हो गया क्योंकि कोई नाममात्र का ही मरीज बचा था जिसे दूसरे हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया।

हैरानी की बात ये है की Dr. Hew Len ने बिना किसी मरीज से मिले, उसे ठीक कर दिया। ये कोई साधारण बात नहीं थी। यह उन लोगो के लिए एक बहुत बड़ा सबूत था जो ho’oponopono जैसी हवाईयन मानसिक चिकित्सा पद्धतियों को ढोंग समझते है।

ho’oponopono prayer benefits in hindi

ho’oponopono prayer हमें आंतरिक सुख तो देती है लेकिन हमारी वास्तविक दुनिया में भी सकारात्मक परिवर्तन ला देती है। यदि आपके जीवन में नकारात्मक परिस्थितियां बार-बार आ रही हैं, आप किसी ऐसे मोड़ पर हो जहां आपको अंधेरा ही अंधेरा दिख रहा है, आप खुद को टूटा हुआ महसूस कर रहे है, किसी बीमारी से जूझ रहे है, रिश्ते ठीक नहीं है या झगड़े को सही करना चाहते है तो ho’oponopono prayer आपके लिए है। नीचे कुछ ho’oponopono prayer benefits in hindi है-

1. आपको emotionally heal करता है

हमारे जीवन में ऐसी कई घटनाएं हो जाती है जो हमें भावनात्मक रूप से कमजोर (emotionally weak) बना देती है। ऐसी स्थिति में हम असमंजस (confusion) में रहते है, प्रेरणा (inspiration) खत्म हो जाती है, बहुत दुःखी रहते है आदि।

अतीत में घटित किसी भी घटना से यदि हमें कोई गहरा दुःख पहुंचा है जो हमारे भीतर दबकर रह गया है, हमारी स्वयं की गलती का कोई पश्चाताप है या कोई भी नकारात्मक भावना है तो उसे हम heal कर सकते है।

Healing से तात्पर्य है ‘उपचार करना’ या ‘ ठीक करना’। तो ho’oponopono prayer करने से आपके emotions heal हो जाएंगे और धीरे धीरे आप जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति देखेंगे।

2. मानसिक शांति मिलती है

जब आप किसी भी नकारात्मक भावना के वशीभूत होते हो जैसे क्रोध आता है, हर बात पर रोना आता है आदि तो कब आपकी मानसिक शांति चली जाती है, आपको अहसास ही नही होता। आप चिड़चिड़े हो जाते है और आपको किसी भी काम में सुकून नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में आपको ho’oponopono prayer करनी चाहिए।

ho’oponopono prayer से आप अपने भीतर की negative energy खत्म कर देते है और सकारात्मक हो जाते है। आप खुश रहने लगते है। ब्रह्मांड भी आपका सामना केवल खुशियों से कराने लगता है।

3. Negative Emotions को खत्म करती है

ho’oponopono prayer करके हम अपनी चिंता, helplessness, दुःख, regret, भीतर के conflict आदि से मुक्त हो जाते है। ho’oponopono prayer हमारे अंदर के Negative Emotions को खत्म करके physical health, Mental health, relationships आदि को बेहतर बनाता है।

4. आपके भीतर की Bad luck की भावना को खत्म करता है

लोग आपके बारे में ये मानते है या फिर बहुत सारे लोग अपने बारे में सोचते है कि मैं लकी नहीं हूं या जिस भी काम में हाथ डालता हूं वो बिगड़ जाता है तो उन लोगो को ho’oponopono prayer जरूर करनी चाहिए। ho’oponopono prayer आपके अंदर की bad luck की भावना को खत्म कर देती है।

5. बीमारियों को खत्म करता है

आप जानते है कि आपके अवचेतन मन में किसी भी रोग को उत्पन्न करने या सही करने की क्षमता है। जब आप लंबे समय तक नकारात्मक रहते है या विशेषतः अपने स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक रहते है तो आपके शरीर में बीमारियां उत्पन्न होती है।

लेकिन जब आप ho’oponopono prayer से अपना वो emotion heal कर लेते है या mind के ब्लॉकेज हटा देते है तो आप स्वस्थ हो जाएंगे। Water manifestation technique और ho’oponopono prayer से बहुत सारे लोगों ने अपनी बीमारियों को जड़ से खत्म किया है।

6. आप खुद से प्रेम करने लगते है

आपने सुना होगा कि “दुनिया आपके बारे में वैसा ही सोचती है, जैसा आप खुद के बारे में सोचते है।” यदि आप खुद को सुंदर मानते है तो आप दुनियां को भी सुंदर नजर आएंगे। यदि आप खुद से प्यार करते है तो दुनिया आपसे प्यार करेगी। यदि आप अपनी इज्जत करते है तो दुनिया आपकी इज्जत करेगी।

ho’oponopono prayer आपके भीतर के संघर्ष, डिप्रेशन और एंजायटी को खत्म कर देती है। आप खुद को बेहतर रूप से समझने लगते है, आपमें क्लेरिटी बढ़ जाती है, आपको जीवन जीने में मजा आने लगता है तो भला ऐसे में self love कौन नहीं करेगा? तो ho’oponopono prayer आपको self love करना भी सिखाती है। तो ये थे ho’oponopono benefits in hindi

7. रिश्तों, धन या किसी भी भौतिक वस्तु के साथ अवरोधों को हटाता है

यदि आपकी रिलेशनशिप्स अच्छी नही चल रही है। समझ नही आ रहा कि क्या करे? तो आप ho’oponopono prayer करिए। पहले ho’oponopono prayer से खुद को heal करे और जब आप खुद heal हो जाए तो सामने वाले के लिए भी ho’oponopono prayer करे और मैजिकली आपका रिश्ता बेहतर बन जायेगा।

यदि आप बार-बार आर्थिक रूप से जूझते है या फिर पैसे आपके पास नही ठहरते या नहीं कमा पाते तो 51 दिनों तक पैसों के लिए ho’oponopono prayer करके देखिए। 51 दिनों के बाद आपकी बस चमत्कार देखने की बारी है।

ho’oponopono prayer kaise kare in hindi

ho’oponopono prayer करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको बस एक शांत जगह और आपके समय की आवश्यकता है। आइए जानते है ho’oponopono prayer कैसे करे (ho’oponopono prayer kaise kare in hindi)-

शांत वातावरण में बैठ जाए

आपको अपने घर की किसी शांत जगह में बैठ जाए, जहां कोई भी डिस्टर्ब करने वाला न हो। इससे आप खुद पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे।

सही समय का चुनाव करें

वैसे तो आपको ho’oponopono prayer या किसी भी manifestation technique को सुबह उठते ही और रात को सोने से ठीक पहले करना चाहिए लेकिन कुछ लोग इस समय कंफर्टेबल नहीं होते है इसलिए वे इस ho’oponopono prayer को किसी भी समय कर सकते है। जिस भी समय वो सहज (comfortable) महसूस करे।

अगर मैं मेरा खुद का बताऊं तो मॉर्निंग में उठते ही मैं पहले सूर्योदय देखती हूं। ये मुझे एक नई ऊर्जा से भर देता है। I really love that moment. सूरज आपको एक संतरे रंग की बाल की तरह घूमता दिखता है और ज्यादा मैं explain नही कर सकती। सूर्योदय देखने के बाद मैं थोड़ी देर (5 से 10 मिनट) सिंपल मेडिटेशन करती हूं और उसके बाद कोई manifestation technique या ho’oponopono prayer करना पसंद करती हूं।

थोड़ी देर ध्यान करे

अब आपको थोड़ी देर ध्यान (meditation) करना है। आप 4-5 मिनट तक आंख बंद करके और रीढ़ की हड्डी सीधी रखते हुए पालथी लगाकर जमीन पर आसन बिछाकर बैठ जाइए और अपने आस-पास आ रही आवाज़ों को सुनने की कोशिश करिए। जितनी भी आवाज आ रही है, प्रत्येक आवाज को सुनने की कोशिश करिए (बिल्कुल शांति से) या फिर अपने सांसों को महसूस करें। प्रत्येक आती जाती सांस को महसूस करें। या आप थोड़ी देर के लिए deep breathing exercise भी कर सकते हैं।

ध्यान रहे इस समय आपको किसी हड़बड़ाहट में नहीं रहना है। ये समय केवल आपका है। किसी भी जल्दबाजी में न रहे बल्कि प्रकृति को एंजॉय करे।

चारों वाक्य बार-बार दोहराएं

ध्यान करने के बाद कुछ देर शांत रहे (1 मिनट)। फिर उसी मुद्रा (sitting posture) में ho’oponopono prayer ke चारों वाक्य दोहराएं। आपको क्रमशः बोलना है i am sorry, please forgive me, thank you, I love you. हर वाक्य को बोलते समय महसूस करे।

यदि आप खुद के लिए ये ho’oponopono prayer कर रहे है तो खुद से ये चारो वाक्य बार बार कहे। यदि आप किसी दूसरे इंसान के लिए ये ho’oponopono prayer कर रहे हो तो या तो आप उसकी फोटो ले लीजिए या फिर उसको सामने बैठा हुआ visualize करें या फिर उसका चित्र अपने मन में रखे।

यदि आप पैसों या किसी जॉब वगैरह के लिए ho’oponopono prayer कर रहे हैं तो बस आपको उस चीज को अपने मन में रखना है जिसके लिए आप कर रहे हो।

आपको ho’oponopono prayer के चारों वाक्यों को तब तक दोहराना है जब तक की आपको अपने अंदर शांति महसूस न हो।

महसूस करे कि आपको माफी मिल गई है

जब ho’oponopono prayer के चारों वाक्य दोहराकर मानसिक शांति का आभास होने लगे तो आपको महसूस करना है कि उस सामने वाली एनर्जी ने आपको माफ कर दिया है। वो भी आपसे बहुत प्रेम करती है। आप खुद को उसके साथ खुश होता हुआ देखे। सामने वाली एनर्जी भी आपसे प्रेम व्यक्त कर रही है। अब आप जितनी अच्छी कल्पनाएं कर सकते है, करें।

तो बस ये ho’oponopono prayer करने का तरीका था। आसान है ना? पर ध्यान रहे कुछ लोग जब पहली बार ho’oponopono prayer करते हैं तो वो emotional हो जाते है और रोने लगते है। ये सामान्य है। ये इसलिए हो रहा है क्योंकि आपके अंदर का दुःख या मेल साफ हो रहा है। कुछ दिनों बाद आप सामान्य हो जाएंगे।

ho’oponopono prayer kaise Kam karti hai (Science behind ho’oponopono prayer in hindi)

Law of attraction energy अर्थात् ऊर्जा के आधार पर काम करता है। इस दुनिया की प्रत्येक चीज एक ऊर्जा है। हमारी सोच, हमारे विचार, हमारे शब्दों से लेकर सभी भौतिक वस्तुओं तक प्रत्येक चीज एक ऊर्जा है। सकारात्मक शब्दों में सकारात्मक ऊर्जा होती है और नकारात्मक शब्दों में  नकारात्मक ऊर्जा होती है।

Dr. Hew Len ने बताया कि कुछ शब्दों की सकारात्मक ऊर्जा इतनी अधिक होती है कि उन्हें बार-बार दोहराते हैं तो उन शब्दों की सकारात्मक ऊर्जा से हमारे अंदर की सारी नकारात्मक ऊर्जा और blockage खत्म हो जाते है।

इसका सिंपल सा उदाहरण हम अपनी भारतीय संस्कृति में देख सकते है। हमारे यहां अनेक मंत्रो जैसे- गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र या ॐ शब्द का उच्चारण शुभ माना जाता है। इनका जाप करने से हमें इच्छित परिणाम भी मिलते है। साथ ही हमारा वातावरण भी सकारात्मक होता है। इसी कारण हम आए वर्ष पंडितों से घरों में अनेक मंत्रो का उच्चारण करवाते रहते है।

कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? क्योंकि इन शब्दों की सकारात्मक ऊर्जा की frequency बहुत अधिक होती है। जब हम इन शब्दों को दोहराते है तो हमारी positive energy की frequency bhi इन्हीं के बराबर हो जाती है।

इसे एक और उदाहरण से समझ सकते है। यदि हम अच्छे गाने सुनते है तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है। वहीं यदि हम बुरे गाने जैसे sad song सुनते हैं तो हमारा मूड भी वैसा ही हो जाता है। तो इन गानों से हमारे मूड पर क्या असर पड़ता है? इसलिए क्योंकि हर शब्द, हर विचार, वस्तु और ध्वनि की एक ऊर्जा होती है और वो दूसरी ऊर्जा को प्रभावित करती है।

ho’oponopono success stories in hindi (ho’oponopono prayer miracles in hindi)

यहां मैं आपके साथ कुछ ho’oponopono prayer miracles in hindi शेयर कर रही हूं।  ये ho’oponopono success stories in hindi बिल्कुल सच्ची है। आइए कुछ ho’oponopono prayer miracles in hindi पढ़ते है-

ho’oponopono success stories in hindi (1)

Hello mam, मैंने ho’oponopono success stories in hindi पढ़ी और मैने इसे तब ट्राई किया जब मेरी तबियत बहुत ज्यादा खराब थी। मेरी negativity की वजह से मैंने सब कुछ डिस्ट्रॉय कर दिया था। अपनी नौकरी खराब कर दी थी, अपने रिश्ते खराब कर लिए थे।

और फाइनली मेरी नौकरी चली गई, मेरे रिश्ते गए और हेल्थ भी जा चुकी थी। सब कुछ मेरी negativity के कारण हो रहा था। जब मेरी हेल्थ खराब हो गई तो मुझे समझ आया कि मैं सब कुछ खो रही हूं।

फिर एक दिन मैंने ho’oponopono prayer के बारे में सुना तो पहले तो मुझे यकीन नही हुआ कि ऐसा भी हो सकते है। फिर मैने कुछ ho’oponopono prayer miracles in hindi भी पढ़े। और मैने अपने लिए ho’oponopono prayer करना शुरू किया।

धीरे-धीरे मेरी health ठीक होने लगी। मुझे नौकरी वापस से मिल गई और मेरे रिश्ते भी फिर से अच्छे होने लगे। सब लोग मुझे पसंद करने लगे। मेरी इतनी बेहतर जिंदगी कभी नहीं थी। और मैने इसके लिए कुछ भी नही किया सिवाय ho’oponopono prayer के। मैं सिर्फ ho’oponopono prayer करती थी और वो भी अपने लिए।

सब कुछ अपने आप अच्छा हुआ। मैंने जान बूझकर कुछ भी नहीं किया। दीदी मैंने दिन में चार-चार पांच-पांच बार ho’oponopono prayer की है। कभी मन मे intension सेट करती, कभी नहीं करती। कभी कुछ सोचती तो कभी नहीं सोचती। पर मैंने ho’oponopono prayer करना जारी रखा। और मेरी इतनी ज्यादा हेल्प हुई है इस ho’oponopono prayer से कि बताना मुश्किल है कि मैने इस prayer से क्या क्या पाया है। मैं आपको ho’oponopono prayer benefits in hindi गिनवाते गिनवाते थक जाऊंगी।

मैंने ho’oponopono prayer से सब कुछ पाया है। सबसे पहले मेरी हेल्थ सही हुई, मुझे जॉब मिली, मेरे रिश्ते अच्छे हुए। आज मेरी जिंदगी इतनी अच्छी हो गई है कि लोग हैरान हो जाते है कि मैने अपनी जिंदगी में कौनसा मोड़ देखा है। और आज मैं अपनी जिंदगी के blessed मोड़ पर हूं। Thank you universe. Thank you ho’oponopono prayer.

ho’oponopono miracle stories in hindi (2)

नमस्ते, कैसे है आप सब लोग? आज मैं आप लोगों के साथ अपनी ho’oponopono success stories in hindi शेयर करना चाहती हूं और आपको ये बताना चाहती हूं कि ho’oponopono prayer से मैने अपने आप को पूरी तरह से mentally और physically heal Kiya है।

मैं पिछले 6 महीने से लगातार दिन में कई-कई बार ho’oponopono prayer कर रही हूं। मैं डिप्रेशन का शिकार हो चुकी थी और उसके लिए मुझे दवाइयां लेनी पड़ रही थी और उसके बाद ही मैने अपने लिए ho’oponopono prayer शुरू की थी।

शुरू में तो बहुत ज्यादा नेगेटिविटी फील हुई लेकिन उसके बाद मैं धीरे-धीरे करके हील होने लगी। और मेरे डिप्रेशन की वजह से, मेरी नेगेटिविटी की वजह से मेरे पार्टनर के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत खराब हो गया था।

लेकिन जैसे-जैसे मैं हील हुई, मैने अपने रिश्ते को अपने पास अपने आप आते हुए देखा। मैंने अपने रिश्ते के लिए कुछ भी अलग से नही किया। बस मैं positive सोचती थी और ये सोचती थी कि जब तक मैं पूरी तरह heal नहीं हो जाती तब तक manifestation के बारे मे नहीं सोचूंगी। और मेरे पार्टनर मेरी healing के बाद ही मेरी लाइफ में पूरी तरह से आ गए। अब मेरा और मेरे पार्टनर का रिश्ता पहले से भी ज्यादा अच्छा है।

Thank you universe. Thank you ho’oponopono prayer मुझे डिप्रेशन से निकलने के लिए, मेरी जिंदगी बचाने के लिए और मेरे पार्टनर को मेरी जिंदगी मे वापस लाने के लिए।

ho’oponopono side effects in hindi

आपने ho’oponopono prayer benefits in hindi तो पढ़ लिए है लेकिन आपके मन में सवाल होगा कि क्या कोई ho’oponopono side effects in hindi भी है तो आइए इसके बारे में बात करते है-

ho’oponopono prayer का कोई side effect नही है। ho’oponopono prayer आपके जीवन में positive changes लाती हैं लेकिन आपको ho’oponopono prayer को धैर्य के साथ करते रहना है। दिन में कम से कम 2 बार ho’oponopono prayer जरूर करें।

हो सकता है कि आपको तत्काल परिणाम न मिले तो भी आपको करते रहना है। जब आप हील हो जाएंगे तो आपके बिना कोई manifestation technique करे आप रोजाना manifest करने लगेंगे।

ho’oponopono side effects in hindi में बस यही कुछ चीजें है कि कई बार आपको जल्दी परिणाम न मिलने पर आप हताश और निराश होने लगते है, law of attraction से विश्वास उठने लगता है। कई बार आपके भीतर भावनात्मक तूफान उमड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप उन्हीं भावनाओं को heal कर रहे है जो शायद पहले आपने दबा दी थी और अब वो बाहर आ रही है लेकिन थोड़े दिनों तक लगातार करने पर आपको केवल सकारात्मक परिवर्तन ही मिलेंगे।

Conclusion

आज के आर्टिकल में मैने आपको ho’oponopono benefits in hindi (ho’oponopono prayer benefits in hindi), ho’oponopono meditation in hindi और 2 ho’oponopono miracle stories in hindi भी बताई। आशा है कि इस आर्टिकल में आप ho’oponopono prayer के बारे सब कुछ जान गए होंगे।

लेकिन फिर भी यदि आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें कॉमेंट में पूछ सकते है। ho’oponopono prayer benefits in hindi आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

ho’oponopono prayer का यूट्यूब वीडियो:

Leave a Comment